गोर्खाली समाज के सात मेधावियों का सम्मान
रिषिकेष, जून 16 -- गोर्खाली सुधार सभा की ऋषिकेश शाखा का वार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें सात मेधावियों को छात्रवृत्ति भेंट कर सम्मानित किया गया। मंगलवार को हरिद्वार मार्ग स्थित एक कार्यालय में गोर्खाली सुधार सभा की ऋषिकेश शाखा का वार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसका शुभारंभ केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने किया। उन्होंने सभा के मुख्य उद्देश्य और इसकी महत्ता की जानकारी दी। कार्यक्रम में गोर्खाली समाज के मेधावी छात्रों रमेश थापा, अक्षत जोशी, अलीशा घले, वैभव घले, आरूष थापा, खुशी थापा, हर जोशी को केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने छात्रवृत्ति प्रदान की। यह भी पढ़ें- गोर्खाली समाज के सात मेधावियों का सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.