गोरौल हाईस्कूल में एनसीसी का प्रथम स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरपुर, मई 26 -- गोरौल, हिसं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोरौल में एनसीसी का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडर जिस तरह से विद्यालय व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सहयोग करता है, वह सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन करते एनसीसी के एसोसिएट अधिकारी डॉ. राजीव नयन झा ने कहा कि मेहनत व्यक्ति करता है और जीत पूरे परिवार की होती है। कार्यक्रम में स्वागत गान अनिशा कुमारी, निकिता कुमारी एवं प्रियंका कुमारी ने प्रस्तुत किया। मालूम हो कि पिछले वर्ष आज के दिन ही 32 बिहार बटालियन मुजफ्फरपुर के कर्नल कमल किशोर मिश्रा ने किया था। यह भी पढ़ें- एनसीसी शिविर में राष्ट्रसेवा और अनुशासन का दिया संदेश कार्यक्रम में शिक्षक राजीव कुमार, पंकज कुमार, सुभाषचंद्र य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.