मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। मामले में लड़की की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें तीन लोगों को आरोपित किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से कन्या मध्य विद्यालय में परिक्षा देने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। खोजबीन करने पर पता चला कि गोरौल चौक ओवरब्रिज से पश्चिम निवासी नीरज कुमार, लालु मांझी सहित 3 लोगों ने मिलकर उसका अपहरण कर लिया है। नीरज के परिजनों की ओर से धमकी दी जा रहा है कि लड़की की खोजबीन करोगे तो अंजाम बुरा होगा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर ली गई है। यह मामला प्रेम प्रसंग का है या अपहरण का, इसकी छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...