मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के पिरापुर बांध के पास से पुलिस ने 32 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर शराब लेकर जा रहा है। पीछा किया तो बाइक छोड़कर तस्कर भाग गया। बाइक पर लदी बोरी की तलाशी ली गई तो 182 बोतल शराब बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...