गोरौल में विवाहिता को मारपीट कर किया जख्मी
हाजीपुर, जून 11 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में ग्रामीणों द्वारा उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज चल रही है। इस मामले में गांव के ही कुरैशा खातून द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में बताया गया कि वह अपने घर में बैठी थी कि उसकी सास आकर गाली गलौज करने लगी। गाली देने से मना की तो सभी ने मिलकर लोहे के रॉड एवं फट्टा से सिर पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इतना ही नहीं सभी ने मिलकर कपड़ा फाड़ दिया। यह भी पढ़ें- गोरौल में विवाहिता को मारपीट कर किया जख्मी इस मामले में मोहम्मद मुमताज, नजमुन खातून, सैफ अली, कैफ अली, मो.अकरम सहित पांच लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। शैलेन्द्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.