गोरौल में विदेशी शराब व दो पिस्टल बरामद
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के सोंधो कहरटोली गांव से पुलिस से 45 लीटर विदेशी शराब के साथ दो पिस्टल व एक गोली बरामद की है। पुलिस के आने की भनक लगते ही सोनू कुमार एवं सुमित कुमार फरार हो गए। मामले को लेकर थानेदार सुनील कुमार ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बताया कि सूचना के आधार पर सोंधो कहरटोली गांव में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपित भाग गए। घर की तलाशी लेने के दौरान दो पिस्टल, एक गोली के साथ 45 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.