मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- गोरौल, हिसं। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को घर से भागकर शादी करना महंगा पड़ा। प्रेमी और उसके परिजनों ने मारपीट कर युवती को घर से भगा दिया। मामले को लेकर पीड़ित युवती ने थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें प्रेमी रवि कुमार, मनोज शर्मा, भोला कुमार, रेखा देवी को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नवंबर 2025 में भटौलिया निवासी रवि कुमार से दिल्ली प्रेम विवाह किया। दोनों खुशी से रहने लगे। इस बीच रवि के परिजन दिल्ली आए और दोनों को भटौलिया ले आए। कुछ दिन बाद मायके पहुंचा दिया। रवि से दिल्ली ले जाने की बात कही तो टालमटोल करता रहा। शनिवार को वह भटौलिया आई तो रवि से मिलने नहीं दिया। सभी ने मिलकर पिटाई कर दी तथा घर से भगा दिया। गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। वह किसी तरह अपनी जान बचाते हुए मायके चली गई।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.