मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- गोरौल। हुसेना खुर्द गांव में आपसी विवाद में मारपीट हो गई। इसमें युवक के सिर पर रॉड से वार कर दिया। परिजनों ने जख्मी राहुल कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में राहुल कुमार ने गोरौल थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें जयनारायण ठाकुर, धर्मेंद्र शर्मा सहित तीन लोगों को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित रॉड लेकर घर में घुस गए और सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि छानबीन की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.