मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। कमरे में बंदकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह भागकर थाना पहुंची। मामले को लेकर महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें पति नूर आलम, अकबर अली, जावेद अली, अब्दुल जलील सहित पांच लोगों को नामजद किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2001 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई है। शादी के बाद ससुरालवाले तंग करने लगे, जिससे तंग आकर वह दिल्ली चली गई। उसे दो बच्चे हैं। 15 दिन पहले पीड़िता को सूचना मिली कि पति दूसरी शादी कर ली है। ससुराल पहुंची तो आरोपितों ने मारपीट की। कमरे में बंदकर जबरदस्ती का प्रयास किया। आरोपितों ने सोने की चेन व 7 हजार रुपया छीन लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.