मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- गोरौल। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर गोढ़ीया चौक के पास बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी अश्विनी कुमार को गोरौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जख्मी युवक मुजफ्फरपुर से अपने घर पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाने के कादिरगंज जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बोलेरो ने बाइक में ठोकर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.