मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी संग महिला फरार हो गई। मामले को लेकर महिला के पति ने थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह बिठौली स्थित एक कंपनी में काम करता है। उसकी शादी एक साल पहले बेलसर थाने के एक गांव में हुई है। फुआ का लड़का घर पर आता-जाता था। इस बीच पत्नी और फुआ के लड़के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद पत्नी को लेकर फुफेरा भाई फरार हो गया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.