मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- गोरौल,हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स द्वारा धान की खरीदी नहीं की जा रही है। किसान औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। किसान मनोज, शंभू राय, देवन राय, नीलेश पांडेय, सूर्यदेव सिंह, शत्रुघ्न सिंह, बिलास राय सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि फसल तैयार है, लेकिन पैक्स धान की खरीदी नहीं कर रहा है। मजबूरन आठ से नौ सौ रुपये प्रति क्विंटल धान बेच रहे हैं। एक तो मोंथा चक्रवात की वजह से असमय बारिश हुई। खेतों में पक कर तैयार धान की फसल बर्बाद हो गई, उसके बाद जो फसल बची उसे तैयार किया गया। किसानों का कहना है कि पैक्स द्वारा धान की खरीदी नहीं की जा रही है। महाजन का कर्ज चुकाने के लिए औने-पौने कीमत पर धान बेच रहे हैं। सरकार द्वारा धान का खरीद मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इधर, प्रखंड स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.