मुजफ्फरपुर, जून 14 -- गोरौल। प्रखंड में रविवार को श्रम विभाग की टीम ने विभिन्न दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मिठाई और रेडीमेड दुकान से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। दोनों दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। टीम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अंकित राज, नेहा कुमारी और संजीत कुमार चौधरी शामिल थे। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- गोरौल में दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...