मुजफ्फरपुर, अप्रैल 27 -- गोरौल। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलमार्ग पर गोरौल रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को 65 वर्षीय महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिला थाना क्षेत्र के सोंधो गुलजार बाग गांव निवासी मो. इस्लाम की पत्नी असगरी बेगम उर्फ सायरा खातून थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि असगरी काफी दिनों से बीमार थी। घरवाले इलाज करा रहे थे। सोमवार को किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से करीब छह किमी दूर गोरौल रेलवे स्टेशन के पास पहुंची और मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही मौर्य एक्सप्रेस के सामने कूद गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से महिला की मौत सूचना मिलते ही गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.