हाजीपुर, मार्च 2 -- गोरौल,संवाद सूत्र। थाना परिसर में रविवार को कई कांडों में जप्त किये गये 6710 लीटर विदेशी शराब का विनिष्टिकरण किया गया। बताया गया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार गोरौल थाना कांड संख्या 453/25 में 719 लीटर, कांड 23/26 में 5990 लीटर शराब जो जप्त किया गया उसे विनिष्ट किया गया। मौके पर उपस्थित दंडाधिकारी सह सीओ दिव्या चंचल, मद्य निषेध के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपने देखरेख में जेसीबी से एक एक बोतल को तोड़कर विनिष्टिकरण की कार्रवाई कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...