मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- गोरौल। जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को कर्पूरी चौक स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर राजद के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में पिछड़ों, दलितों और गरीबों के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई। उनके द्वारा लागू की गई नीतियां आज भी सामाजिक समरसता और समानता की प्रेरणा देती हैं। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार यादव, राजद के जिला महासचिव सुरेश प्रसाद यादव, राजाराम राय, जिला पार्षद प्रतिनिधि संजीत कुमार, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र राय, कांग्रेस नेता मुकेश राम, समाजसेवी दीपक कुमार सिंह, राकेश कुमार पप्पू, संजय ठाकुर सहित अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.