हाजीपुर, मई 3 -- गोरौल,संवाद सूत्र। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण को लेकर 2 मई से 21 मई तक का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसको लेकर प्रखंड में 249 एचएलबी बनाया गया है। जिसमें 242 प्रगणक कार्य कर रहे हैं।
जनगणना की प्रक्रिया प्रथम चरण के जनगणना में मकान का सूचीकरण किया जाना है एवं मकान और परिवार से संबंधित 34 प्रश्न पूछा जाना है। इन 34 प्रश्नों के साथ प्रगणक अपने-अपने एचएल में प्रत्येक मकान से संपर्क करेंगे। इसकी तैयारी के लिए क्षेत्र की पहचान करने एवं नजरी नक्शा बनाने को लेकर सभी पर्यवेक्षक और प्रगणक क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।
मोबाइल फोन के माध्यम से जनगणना इस बार जनगणना मोबाइल फोन के माध्यम से एचएलओ एप के द्वारा होना है। इस जनगणना की खासियत यह है कि इसमें कागज का काम नहीं है। परिवार के मुखिया से प्राप्त जानकारी को उनके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.