गोरौल में करंट लगने से 28 वर्षीया महिला की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 12 -- गोरौल, हिसं। थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव में मंगलवार को करंट लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। उसकी पहचान महमदपुर दरिया गांव निवासी विक्की कुमार की पत्नी पुसा देवी (28) के रूप में हुई है। बताया गया है कि पति बच्चे को स्कूल पहुंचाने गया था। सास-ससुर काम पर चले गये थे। इस बीच वह घर पर अकेली थी। काम करते समय वह स्टैंड फैन के संपर्क में आ गई। उसमें करंट आ रहा था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस बीच पोड़ोस की एक महिला जब उसके घर गई और पुसा को बेहोश समझकर उसे उठाना चाहा तो उसे भी करंट का झटका लगा। यह भी पढ़ें- बिजली के करंट से महिला की मौत तब उसने शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीण इक्कठा हुआ। पुसा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतका के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। थानाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.