हाजीपुर, मई 12 -- थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव में मंगलवार को बिजली के करंट लगने से एक महिला की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव निवासी विक्की कुमार की 28 वर्षीय पत्नी पुषा देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि जिस समय यह घटना घटी उस समय मृतक पुषा देवी घर पर अकेली थी। उसका पति विक्की कुमार बच्चे को स्कूल पहुंचाने गया था। सास एवं ससुर काम पर चले गये थे। इस बीच घर का काम करते समय स्टैंड फैन के सम्पर्क में आने से करंट लग गया और किसी ने देखा भी नहीं पड़ोस की एक महिला जब उसके घर गई तो मृतक महिला को बेहोश समझकर उसे उठाना चाहा तो उसे भी करंट का झटका लगा तब जाकर उसने शोर मचाना शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- गोरौल में करंट लगने से 28 वर्षीया महिला की मौत शोर सुनकर ग्रामीण इक्कठा हो गये और मृतक पुषा देवी को सामुदायिक...