मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- गोरौल। आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। मामले में थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी कंचन देवी ने आवेदन दिया है। इसमें पड़ोस के लोगों पर लाठी-डंडे से मार कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...