गोरौल में आठ लाख की स्मैक और गांजा बरामद
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। गोरौल गांव स्थित दुकान में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक और गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपए आंकी गई है। मौके से पुलिस ने रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि सूचना पर अपर थानेदार रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दुकान की तलाशी लेने के दौरान 192 ग्राम स्मैक और 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस को देखकर आरोपित भागने लगे, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। आरोपित रोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानेदार ने बताया कि मादक पदार्थ के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- स्मैक एवं गांजा के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस ने गोरौल गांव में छापेमारी कर एक दुकान से 71 पुड़िया स्मैक एवं 200 ग्राम गांजा बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.