गोरौल में आग से पांच दर्जन हरे पेड़ जले
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- गोरौल, हिसं। नगर पंचायत की ओर से कुढ़नी थाना क्षेत्र के केशरवा और गोरौल की सीमा पर भिखनपुरा में सड़क किनारे कचरा डंप किया जा रहा है। इसमें लगी आग से निकली चिंगारी से पास के बागों में लगे करीब पांच दर्जन हरे पेड़ पूरी तरह से जल गए। इसमें लीची, आम, शीशम के अलावा अन्य पेड़ शामिल है। इससे बाग मालिक विन्देश्वरी सिंह एवं रोहित सिंह को लाखों का नुकसान हुआ है। दोनों ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंच और आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में जानमाल की क्षति नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- कचरे से निकली चिंगारी से लाखों की लीची और पेड़ बर्बाद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.