हाजीपुर, मई 4 -- गोरौल । संवाद सूत्र तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। आंधी ने जहां किसानों के आम लीची को क्षति पहुंचाई है, वहीं साग-सब्जी को भी काफी क्षति पहुंची है। एक तो आम-लीची की फसल अन्य सालों की तरह इस बार नहीं आई है, लेकिन जो आई भी उसे आंधी-पानी ने तहस नहस कर दिया। प्रखंड क्षेत्र के गोरौल, आदमपुर, बहादुरपुर, सोन्धो, बरेबा, पोझा, पीरापुर, बेलवर सहित अन्य गांवों में मकई की खेती होती है। जो फसल खेतों में लगी है। उसे इस पानी से फायदा हुआ है। वहीं तम्बाकू को किसान खुले में रखकर खाने लायक बना रहे थे। वह बारिश के पानी एवं ठंढी हवा से खराब होने लगा है। यही हाल लीची एवं आम की फसलों की भी है। टिकोला को तेज हवा ने काफी नुकसान पहुंचाया है। शैलेंद्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.