मुजफ्फरपुर, नवम्बर 29 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के धाने गोरौल पुस्तकालय के पास से शुक्रवार की शाम पुलिस ने एक चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाशों को दबोचा है। तीनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों में सोंधो वासुदेव निवासी सूरज कुमार, लालबाबू राय एवं सोंधो कहरटौली निवासी संजीव कुमार शामिल है। तलाशी के दौरान एक चाकू भी बरामद हुआ है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान तीनों पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार सूरज कुमार पर गोरौल थाना में मामला दर्ज है। थानेदार ने बताया कि तीनों बदमाशों की कर्पूरी चौक से धाने गोरौल की तरफ जाने की सूचना मिली। उसके बाद वाहन जांच अभियान चलाया गया। बाइक बिना नंबर प्लेट की थी। तीनों बाइक चोरी के मामले में पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.