गोरौल प्रखंड से लगभग 100 वर्ष पुरानी भक्ति एवं उपासना से संबंधित पांडुलिपि हुई प्राप्त
हाजीपुर, अप्रैल 22 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन में ज्ञान भारतम् मिशन के तहत वैशाली जिले में प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को गोरौल प्रखंड से लगभग 100 वर्ष पुरानी भक्ति एवं उपासना पद्धति से संबंधित एक अत्यंत महत्वपूर्ण पांडुलिपि प्राप्त हुई है। यह पांडुलिपि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस प्रकार की प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखने,उनका वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण करने तथा उन्हें डिजिटल स्वरूप में संरक्षित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर खोज एवं संरक्षण का कार्य जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.