मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव से छात्रा को अगवा कर लिया गया। मामले को लेकर परिजन ने थाना में केस दर्ज कराया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसके बाद लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि देसरी थाने के तैयबपुर निवासी गुरुदेव पासवान ने छात्रा को अगवा कर लिया है। वह लगातार छात्रा से मोबाइल करता था। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.