मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड में दो दिनों से जारी शीतलहर के प्रकोप से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एनएच पर गाड़ियों की रफ्तार थम गई है। अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को सड़कों पर कम लोग दिखे। सरकारी कार्यालयों में भी आमलोगों की आवाजाही काफी कमी दिखी। वहीं, मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी संकट है। ठंड की वजह से उन्हें कम काम मिल रहा है। इन सब के बीच ठंड से बचाव के लिए अभी तक चौक-चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण लोगों में काफी आक्रोश है। ठंड को देखते हुए अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कूल बंद कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.