मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- गोरौल। महमदपुर दरिया गांव में शुक्रवार को मजदूरी कर घर लौट रहे एकनाथ साहनी की बिजली के पोल में बांधकर पिटाई कर दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस संबंध में उसकी पत्नी रीता देवी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि पति मजदूरी कर के घर लौट रहे थे। वाया नदी पर बने चचरी पुल के पास गांव के ही बालाजी महतो, राम महतो, शाम महतो सहित 6 लोगों ने दरवाजे पर बिजली के पोल में बांधकर लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। नाजुक अंग पर प्रहार किया गया। घड़ी, चेन, मजदूरी का चार सौ रुपया छीन लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.