मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सधोपुर जीवन निवासी 65 वर्षीय अर्जुन पंडित एवं उसकी 63 वर्षीया पत्नी शैल देवी ने मंगलवार को हाजीपुर के कोनहारा नदी में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग दंपती के परिवार में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। मंगलवार को दोनों डॉक्टर से दिखाने की बात कहकर घर से निकले थे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के शवों का हाजीपुर में दाहसंस्कार कर दिया गया है। दंपती का बड़ा लड़का मुनटुन पंडित और दूसरा मुकेश पंडित है। मृतक पति-पत्नी अलग रहते थे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.