मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- गोरौल। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) अर्चना कुमारी ने बुधवार को गोरौल बाजार की दर्जनों दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पॉलीथिन में सामान बेच रहे दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान दुकानदार अंबुज कुमार, मो. राजू, मो. जुनैद आलम, राजेश कुमार, आनंद किशोर, सुमित कुमार, मनीष कुमार सहित 16 दुकानदारों पर 2550 रुपये का जुर्माना लगाया गया। ईओ ने इस दौरान दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी। टीम में स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी, सफाई जमादार दीपक कुमार सिंह, विकास कुमार, राज किशोर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.