मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- गोरौल। थाना क्षेत्र के कटरमाला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पांच कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपित भी हत्थे चढ़ा है। उसकी पहचान गांव के ही गंगा सिंह के रूप हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि गंगा सिंह व्यक्ति अपने पुत्र के साथ मिलकर शराब का कारोबार करता है। अभी शराब रखे हुए है। वहां जाकर देखा तो पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे खदेड़कर पकड़ लिया। धराया आरोपित गंगा सिंह है। जब उसके घर की तलाशी ली तो मैजिक मूवमेंट के विभिन्न बोतलों में भरा हुआ 40 लीटर शराब बरामद हुई। दूसरे कारोबारी गौरव कुमार फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...