गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। यूं तो 20 मार्च को गोरैया संरक्षण दिवस मनाया जाएगा लेकिन गोरखपुर नगर निगम में गुरुवार को गोरैया (हाउस स्पैरो) के संरक्षण पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम में स्कूल छात्रों को घोसला वितरित कर उन्हें गोरैया संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। गोरैया पर वित्तचित्र का भी प्रदर्शन होगा। इसके अलावा गोरैया संरक्षण के लिए पिछले एक दशक से प्रयासरत मनीष वर्मा का सम्मान कर उनका हौसला भी बढ़ाया जाएगा।यह जानकारी अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि हेरिटेज फाउंडेशन, गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन गुरुवार को 12 बजे नगर निगम सदन हाल में होगा। इस कार्यक्रम में विविधि स्कूलों के छात्र भी हिस्सा लेंगे। प्रमोद कुमार ने बताया कि ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.