मथुरा, अगस्त 4 -- UP News: यूपी के मथुरा के गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जानू में भाजपा विधायक के विकास परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों ने अश्लील गानों पर जमकर टुमके लगाए। गोरे तन से सरकता जाए, मेरा दिल ये धड़कता जाए....जैसे गीतों पर लोगों ने रुपये भी उड़ाए। बच्चों ने भी जमकर धमाल मचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। दरअसल, गोवर्धन से विधायक मेघश्याम सिंह ने एक अगस्त को जानू गांव में करीब ढाई करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए हरियाणवी डांसर संजना चौधरी और भावना भाटी को बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान ही दोनों हरियाणवी डांसरों ने जमक...