कानपुर, जून 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की आम सभा और शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को जीटी रोड स्थित होटल में हुआ। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष सरदार गुरजिंदर सिंह के निधन के बाद खाली पद पर सर्वसम्मति से विजय गुप्ता गोरे को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कानपुर कपड़ा कमेटी के निदेशक रूमित सिंह सागरी को संयुक्त महामंत्री बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि गुरजिंदर सिंह के बेटे मयंक दीप सिंह सलूजा को जिला युवा महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। राकेश पाटनी, अनुराग जायसवाल और नीरज बलेचा को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। सुरेंद्र गुप्ता गोल्डी, नजम हमराज, मनीष गुप्ता, महेश सोनी, हरविंदर सिंह लार्ड, अजय बाजपेई, रोशन गुप्ता, संजय सिंह भदौरिया, चंद्राकर दीक्षित, आशीष मिश्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्...