गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में छात्र कल्याण परिषद की बैठक
पूर्णिया, जुलाई 11 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय में शुक्रवार को छात्र कल्याण परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों, परिषद की आगामी योजनाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा की गई। बैठक में छात्र कल्याण परिषद की पर्यवेक्षिका सह इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. प्रिया कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रही। वहीं परिषद के अध्यक्ष आदर्श कुमार, सचिव आयुष गौतम सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में करियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, पुस्तकालय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष आदर्श कुमार ने कहा कि परिषद विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और छात्र हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.