सीवान, जनवरी 21 -- गोरेयाकोठी/ सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गांव स्थित एक घर व इसके पास खड़ी कार से 10.343 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में गांजा तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त करने के साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक स्थानीय निवासी हरेन्द्र पांडेय है। इसके बाद पुलिस गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि 19 जनवरी को गोरेयाकोठी थाना को एक गुप्त सूचना मिली थी। बताया गया था कि थाना क्षेत्र के हुलास छपरा निवासी हरेंद्र पांडेय कार से गांजा लाकर अपने घर पर रखे हैं और इसकी तस्करी की जाने वाली है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.