सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाने की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सोमवार को किए जा रहे वाहन जांच के दौरान एक स्कार्पियो गाड़ी से अंतरजिला चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी ऐनुल हक का पुत्र अब्दुल आलम, महम्मदपुर थाना क्षेत्र के सल्लेपुर निवासी दामोदर महतो का पुत्र मंजीत कुमार, सिघवलिया थाना क्षेत्र के भिखमपुर निवासी रूदल महतो का पुत्र रजनीश कुमार व संजय बैठा का पुत्र आकाश कुमार शामिल हैं। जांच के दौरान इनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। बताया गया है कि इनकी गिरफ्तारी को पुलिस अहम मान रही है और माना जा रहा है कि इससे क्षेत्र में होने वाले अपराध पर लगाम लगाया जा सकेगा। एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.