सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। गोरेयाकोठी थाने की पुलिस ने अफराद मोड़ स्थित एक होटल के समीप छापेमारी कर शराब लदी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया है। पिकअप पर कुल 1 हजार 218.24 लीटर शराब छिपाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में यूपी के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी हरिनारायण प्रसाद का पुत्र रामनारायण उर्फ प्रद्युम्न कुमार व खोराबार थाना क्षेत्र के पटवर निवासी श्रवण कुमार का पुत्र राधेश्याम है। इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिले में पुलिस सख्ती से नशा मुक्त अभियान चला रही है। इस क्रम में गोरेयाकोठी थानाक्षेत्र में छापेमारी की गयी थी। बीते 16 अप्रैल को मद्यनिषेध विभाग, पटना से सूचना मिली थी कि अफराद मोड़ के समीप एक पिकअप वाहन...