कन्नौज, फरवरी 7 -- गुगरापुर। वन खंडेश्वर शिव-पार्वती मंदिर, गोरी बांगर में छठवें दिन श्रीकृष्ण जन्म की कथा का आयोजन भक्तिभावपूर्ण माहौल में हुआ। कथा व्यास प्रेम सागर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल, लीलाप्रसंग और उनके जीवन में छिपे धर्म, भक्ति और प्रेम के संदेश श्रद्धालुओं को सुनाए। कथावाचक ने कहा कि भगवान कृष्ण ने अधर्म और अत्याचार के खिलाफ धर्म की रक्षा की। उनकी लीलाओं ने समाज में न्याय, सच्चाई और भक्ति का मार्ग दिखाया। श्रोताओं ने कथा के हर प्रसंग को ध्यान से सुना और भगवान की करुणामयी बाललीलाओं से गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। सभी ने एकाग्रचित होकर कथा का रसपान किया और सत्संग के माध्यम से धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में भक्ति गीतों और प्रसंगमय वातावरण ने भक्तों को आध्यात्मिक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.