गोरीपुर जंगल में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी है पहचान, हत्या की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस
बांका, अप्रैल 21 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के गोरीपुर जंगल में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने करीब 40 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया। घटना की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ जुटने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई हो लेकिन हर बिंदू पर जांच कर रही है। हालांकि शव पर किसी प्रकार का निशान नहीं पाया गया है। यह भी पढ़ें- बांका : गौरीपुर जंगल से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि सोमवार शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए सीमावर्ती थानों को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.