गोरीगामा पुस्तकालय को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग उठी
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की गोरीगामा पुस्तकालय को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार चुन्नु व अन्य लोगों ने इसको लेकर सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि गोरीगामा पंचायत के वार्ड संख्या-5 में स्थित पुस्तकालय भवन अतिक्रमण का शिकार है। बताया कि पंचायत में लंबे समय से कृषि कार्यालय के संचालन के लिए सार्वजनिक भवन नहीं मिल रहा है। इस कारण इसका नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पुस्तकालय भवन में कृषि कार्यालय संचालित करने का प्रस्ताव विभाग को दिया था। लेकिन, भवन पर वर्तमान में कुछ अबांछित व्यक्तियों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे कृषि कार्यालय शुरू करने में परेशानी आ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.