गोरा हत्याकांड : विपुल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में पुलिस
जमशेदपुर, जून 22 -- कदमा के चर्चित मो. तौकीर उर्फ गोरा हत्याकांड में आत्मसमर्पण करने वाले नामजद आरोपी विपुल यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्याकांड में शामिल शूटरों से उसके संबंध, हत्या की साजिश और घटना से पहले तथा बाद की गतिविधियों को लेकर विस्तृत तहकीकात की जाएगी। पुलिस का मानना है कि मामले के कई अहम पहलुओं से पर्दा उठाने के लिए विपुल यादव से आमने-सामने पूछताछ आवश्यक है। अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों से उसका संपर्क रहा था। इस आधार पर पुलिस रिमांड की प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रही है। जांच टीम मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन, वित्तीय लेन-देन और घटना के दौरान आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.