भागलपुर, मार्च 31 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के जयखुट गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद गोराडीह थानाध्यक्ष, बीडीओ प्रभात केसरी, इंस्पेक्टर गोपाल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित कर मामले को शांत कराया गया। बताया गया कि रविवार देर रात्रि किसी असामाजिक तत्व द्वारा एक समुदाय की जमीन पर एक प्रतिमा रख दी गई थी और अफवाह फैला दी गई कि प्रतिमा अपने आप प्रकट हुई है। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बाद में दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों से बातचीत कर प्रतिमा को हटा दिया गया, जिससे माहौल शांत हो गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठक कर मामले को शांत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.