भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिले के गोराडीह में बिहार विशेष सशस्त्र वाहिनी (बी-सैप) का क्षेत्रीय मुख्यालय खुलेगा। इसको लेकर 51.37 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। अनाबाद बिहार सरकार की इस भूमि के नि:शुल्क स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। विभाग की मंजूरी के बाद यह जमीन गृह विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि कैबिनेट से मंजूरी के बाद गृह विभाग ने भागलपुर और बांका के डीएम से 50-50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। हालांकि बांका ने तुरंत 50 एकड़ जमीन उपलब्ध कराते हुए बाजी मार ली। जानकारों ने बताया कि भागलपुर और बांका में विशेष सशस्त्र बल बटालियन का हेडक्वार्टर खुलने से इलाके के लोगों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.