बांका, मई 14 -- बांका, निज संवाददाता। बांका पुलिस को गुरुवार को अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बौसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में नवादा बाजार ओपी क्षेत्र के गोराडीह गांव में छापेमारी की गई। यह भी पढ़ें- हथियार के साथ युवक गिरफ्तारछापेमारी की कार्रवाई कार्रवाई के दौरान एक घर से दो देसी बंदूक (मस्केट) एवं एक कारतूस बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गोराडीह निवासी अमित कुमार उर्फ अमित मंडल, पिता ओकील मंडल के घर में छापेमारी के दौरान कमरे में रखे पलंग के सिरहाने बने बॉक्स की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बॉक्स के भीतर से काले रंग की दो मस्केट बरामद हुई।जांच की प्रक्रिया पुलिस अधीक...