गोराडीह में आग लगने से घर जला
भागलपुर, मई 4 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के सोनूडीह गांव में आग लगने से श्याम सुंदर मंडल का घर जलकर राख हो गया। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। आग में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, खाट, चौकी व जरूरी कागजात जल गया। आग लगने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद सभी लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने आसपास के बोरिंग, चापानल, तालाब आदि से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर और सारा सामान जलकर राख हो चुका था। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नही हुई। पीड़ित परिवारों ने अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कोई आवेदन नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.