भागलपुर, मार्च 30 -- मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में गोराडीह प्रखंड के चौमुख गांव के सत्यजीत कुमार ने जिले में चौथा रैंक हासिल किया। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय तरछा में पढ़ाई करते थे। परीक्षा में 95.6 प्रतिशत कुल 478 अंक प्राप्त हुआ है। वह गांव के किसान सुशील कुमार सिंह और जूली देवी के पुत्र हैं। पिता खेतीबाड़ी के साथ छात्रों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करते हैं और उसकी मां जीविका में काम करती है। सत्यजीत ने बताया कि वह आईआईटी करना चाहता हैं। साथ ही वह इस सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक एवं अपने पिता को देना चाहते हैं। वहीं पंचायत के मुखिया उमाशंकर रजक, पंसस बिंदी देवी, विजय सिंह, समाजसेवी बासुकी यादव, सुबोध यादव, शैलेन्द्र सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...