भागलपुर, अप्रैल 10 -- गोराडीह प्रखंड के किसानों के लिए बुरी खबर है। क्योंकि बेमौसम बारिश से हुए फसल क्षति का उन्हें मुआवजा नहीं मिल पाएगा। जिसके बाद क्षेत्र के किसानों में मायूसी छा गई है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार फसल क्षति का आकलन विभाग की कमेटी द्वारा की गई। जिसमें पाया गया कि किसानों का 33% से कम फसल क्षति हुआ है। लेकिन प्रावधान है कि 33% से अधिक फसल क्षति होने के पश्चात ही सरकारी मुआवजा दी जाती है। प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश से मानक आकलन से काम क्षति हुई है। इसलिए मुआवजा मिलना संभव नहीं है। साथ ही बताया कि जिन किसानों का अधिक नुकसान हुआ है वह फसल बीमा से लाभ ले सकते हैं। वहीं बुधवार को हुई बारिश से नुकसान का अभी निरीक्षण नहीं किया गया है। अगर विभाग से इसके निरीक्षण का आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.