भागलपुर, जनवरी 4 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के काशिल गांव में शुक्रवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां एक पोल्ट्री फॉर्म में अचानक आग लगने से करीब दो हजार मुर्गियां जिंदा जलकर राख हो गईं। यह घटना रात के करीब एक बजे घटी। फॉर्म के मालिक रविन्द्र सिंह ने बताया कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग अपनी नींद छोड़कर मदद के लिए दौड़े और पास के बोरिंग से पानी लेकर आग बुझाने की पुरजोर कोशिश की। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत की, लेकिन रात का वक्त होने और आग की तेजी के चलते वे ज्यादा कुछ नहीं कर सके। घटना की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई, मगर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और पूरा फॉर्म जलकर खाक हो चुका था। इस अग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.