गोरडीह में माहवारी स्वच्छता दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
जमशेदपुर, मई 30 -- माहवारी स्वच्छता दिवस पर राज्य सरकार द्वारा संचालित 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान के तहत बुधवार को बोड़ाम के गोरडीह गांव में किशोरियों के संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें किशोरियों एवं महिलाओं ने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम समन्वयक ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि आज भी राज्य में केवल 52 से 55 प्रतिशत किशोरियां एवं महिलाएं ही सेनेटरी नैपकिन का उपयोग कर रही हैं, जो चिंता का विषय है। स्वच्छता महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान, शिक्षा एवं सुरक्षित जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। समाज में जागरूकता लाकर बदलाव संभव है। यह भी पढ़ें- विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान 4 जून तक बोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.